Featured Post

Allahpathy:THE BLESSING MONEY BAG THAT WOULD HELP EVERYONE TO BE RICH IN THE MONTH OF RAMADAN

By Hazrat Hakeem Mohammad Tariq Mahmood Chughtai Dear Readers! I Bring to you precious pearls and do not hide anything, you shou...

Thursday, March 19, 2020

विष को अमृत में बदलना सीखें Muslim

*विष को अमृत में बदलना सीखें मुस्लिम*
अगर कोई आदमी सभ्यता और शिष्टाचार से बात करता है तो उसका संघी होना इस्लाम के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये लोग इस्लाम के बारे में नकारात्मक प्रचार करके लोगों को जिज्ञासु बना देते हैं कि
आख़िर इस्लाम क्या है?
इस बहुत आवश्यक पहला चरण वे पूरा करते हैं।
और अब अगले चरण में आप उन्हें उनकी भाषा हिंदी इंग्लिश में बताते रहें कि
इस्लाम में हज़रत आदम और नूह को माना जाता है
जिन्हें वैदिक साहित्य में स्वयंभू मनु और महा जल प्रलय वाले मनु कहा जाता है।
हम सब मनुओं पर ईमान रखते हैं। पवित्र क़ुरआन में महा जल प्रलय वाले मनु अर्थात नूह अलैहिस्सलाम का नाम 45 बार पूरे सम्मान के साथ आया है जबकि पैगंबर मोहम्मद साहब का नाम चार पांच बार आया है और उनके परिवार के किसी व्यक्ति बाप दादा, पत्नी, बेटी, दामाद और नवासे का नाम एक बार भी नहीं आया। अगर पवित्र क़ुरआन की रचना पैगंबर मोहम्मद साहब ने की होती तो वह उसमें अपने परिवार वालों के नाम और अपने मित्रों के नाम और अपने शिष्यों के नाम अवश्य लिखते। पवित्र कुरआन दिव्य ईश्वरीय वाणी है। अत: आप भी इसे स्वीकार करें और मिलजुलकर लोक कल्याण के काम करें।
ऐसा कहने से संघ के बहुत से लोगों के मनों का मैल धुल जाता है और वह सत्य को पहचान लेता है।
विष को अमृत में बदलने का हुनर मुस्लिमों को सीखना होगा।

Tuesday, March 17, 2020

Dushman Kidey Khatm karey aur Fasal me Barkat Payen, Surah Kausar ko Niyyat aur imagination ke sath Padhen -Dr. Anwer Jamal

आज भाई Meer Mushtaq की फेसबुक पर एक पोस्ट पढ़ ही जिससे दिल बहुत ख़ुश हुआ और उस खुशी में मैंने उन्हें रूहानी इल्म में से एक मोती अता किया। नीचे भाई मीर मुश्ताक़ की पोस्ट एक इमेज की शक्ल में है और उस पर मैंने जो कमेंट किया है, वह टेक्स्ट की शक्ल में दर्ज है। देखें:
खेत में रहो तो बरकत की नीयत से 
1.सूरह कौसर पढ़ते रहो
और
2. खेत में बहुत अधिक बहुत अधिक फ़सल देखते रहो कि सारी दुनिया के ठेकेदार और सारी दुनिया की मशीनें इन खेतों की फ़सल काट रही हैं और उस फ़सल को सारी दुनिया में बेचा और फ़्री बांटा जा रहा है।
आख़िर में शुक्र करो अल्लाह ने आपको ज़यादा फ़सल और बड़ा दिल दिया।
ऐसा करते रहो, करते रहो।
यह बरकत का अमल है और अपनी नस्ल को भी यह सिखा देना,
जैसे उसे हाथ मुंह धोना सिखाते हो।
रब उन्हें भर भर कर देगा।
जब कीटनाशक छिड़को तो कीटों के रूप में उन मनहूस शक्लों को देखो जो मुहब्बत की फ़सल को चाट रहे हैं।
इससे आपका दिल जान लेगा कि
आप क्या चाहते हैं और वह उसे क़ानूने क़ुदरत के तहत नेचुरली घटित कर देगा।
हे मीर! आज से खुल गई तेरी तक़दीर क्योंकि मैंने वेद, गीता, बाईबिल, क़ुरआन और सूफियों की तालीम में बरकत और फ़तह से नई सृष्टि के इस परम दिव्य गुप्त योग का प्रयोग दैवीय संयोग से पढ़ा है।
'सा विद्या या विमुक्तये'
विद्या वही है जो मुक्ति दे।
यह विद्या आपको मुक्ति देगी।

Wednesday, March 4, 2020

Arsenic album 30 होमियोपैथी दवा से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है

केरल में कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आने पर अब इसका खतरा चारों तरफ मंडराने लगा है. इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस वायरस से प्रभावित 8 मरीजों की पहचान की है.


केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक एडवायजरी जारी की है. आयुष मंत्रालय ने कहा है कि समय रहते कोरोना का बचाव कर लेने पर इसके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है.


सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए होम्योपैथी की 'आर्सेनिक एल्बम-30’ को 3 दिन तक खाली पेट लेने को कारगर उपाय माना है.

अगर किसी मरीज में कोरोना का संक्रमण कायम रहता है तो एक माह बाद आर्सेनिक एल्बम की खुराक को दोबारा लिया जा सकता है. इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी आर्सेनिक की यह दवा ली जा सकती है.


आयुष मंत्रालय के मुताबिक, तुलसी, काली मिर्च और पिप्पली जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी लोगों को कोरोना वायरस से बचा सकती है.




आयुष मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से होने वाले संक्रमण को बचाने वाली यूनानी दवाओं में शरबते उन्नाब, तिर्याक़े-अर्बा, तिर्याक़े नज़ला, ख़मीरा मार्वारिद जैसी दवा ली जा सकती है. मंत्रालय की एडवाइजरी में आम लोगों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गयी है.


यूनानी डॉक्टरों ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए सुपाच्य, हल्का एवं नरम आहार लेने की सलाह दी है.


केंद्र सरकार की इस एडवाइजरी को पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1600940


केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए दवा की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसे एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह के बाद ही लिया जाना चाहिए.





क्या हैं कोरोना से बचने के उपाय?

  1. आयुर्वेदिक: पिप्पली, काली मिर्च और सोंठ का 5 ग्राम पाउडर और तुलसी की 3-5 पत्तियों को 1 लीटर पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी घटकर आधा लीटर न रह जाए. इसके बाद एक काढ़े को एक बोतल में भरकर रख लें. इसे धीरे-धीरे पीते रहें.
  2. शेषमणि वटी 500 मिलीग्राम रोजाना दिन में 2 बार लें.
  3. सुबह के समय तिल के तेल की दो बूंद नाक में डालें.
  4. डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी उपचार नहीं करें.

होम्योपैथी: आर्सेनिक एल्बम-30 होमियोपैथी दवा से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है.


हिंदी में पर्सनल फाइनेंस और शेयर बाजार के नियमित अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. इस पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें.

Monday, February 3, 2020

करोड़ों लोग लखपति बन चुके हैं, इस आसान तकनीक से Dr. Anwer Jamal

दोस्तो! अल्लाहपैथी मेरे तजुर्बात का ज़ख़ीरा है। यह एक सब्जेक्ट है।
अल्लाहपैथी की ज़रूरत क्यों पेश आई?
इसे डिज़ायन करने की वजह वह ग़रीबी और वह बर्बादी है, जिसे हम दूसरे लोगों की ज़िंदगी में देखते रहते हैं। हम कई बार अपने क़रीब के लोगों को ग़रीबी और तनाव का शिकार देखते हैं और हम उनकी माल से उतनी मदद नहीं कर पाते, जितनी उन्हें ज़रूरत होती है।
ऐसे में हम उन्हें एक सही नज़रिया देकर उन्हें उस मसले के हल का सीधा रास्ता दिखा सकते हैं।
मिसाल:
दो दिन पहले ज़िला फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश में एक माँ ने अपनी चार बेटियों के साथ ज़हर खाकर आत्म हत्या कर ली। कई दिनों से वे मरे हुए अपने घर में पड़े थे। दो दिन पहले बदबू फैली तो लोगों  को उनकी मौत का पता चला। उसका पति शराबी था।
मैंने फ़ेसबुक पर यह ख़बर पढ़ी तो मुझे दुख हुआ। आपको भी दुख हो रहा है। मैं जानता हूँ। मैंने इस ख़बर को अपने फ़ेसबुक अकाउंट से शेयर किया और इसका हल भी बताया है।
जो ज़िंदगियां चली गई हैं। हम उन्हें वापस नहीं ला सकते लेकिन हम दूसरे लोगों को उनके मसलों का हल बताकर उनकी सलामती के लिए काम कर सकते हैं और हमें यह काम करना चाहिए।
एक वक़्त का खना खिलाना नेकी है तो उन्हें कमाना सिखाना उससे बड़ी नेकी है क्योंकि उससे उसके हर वक़्त के खाने का और उसकी सब ज़रूरतों का इंतेज़ाम हो जाता है।

मैं #wellness_coach की हैसियत से यह सलाह देता हूँ कि
हमेशा समस्या का हल तलाश करो।
ग़रीबी का हल अमीरी है।
अमीरी का रास्ता कोई अच्छी चीज़ बेचना है,
जिसे क़ानूनी तौर से बेचा जा सकता है।
मेरी इस सलाह पर चलकर काफ़ी लोग ग़रीबी से निकल आए हैं।
मैं ख़ुद यह काम करके इसके बहुत अच्छे रिज़ल्ट ले चुका हूँ, अल्हम्दुलिल्लाह!

करोड़ों लोग लखपति बन चुके हैं, इस आसान तकनीक से।
अरबों लोग कमाकर खा रहे हैं इस बढ़िया तरकीब से।।
आप अपने मिलने वालों को कुछ बेचना शुरू करो।
आप मेवे, मसाले, शहद, सिरका, देसी दवा, कपड़ा, तेल, साबुन से लेकर हैल्मेट तक कुछ भी बेच लें। इस मुल्क में अमीर बनाने और मुक़द्दमा जिताने का तावीज़ तक बिकता है। कुछ भी बेच लो...
... लेकिन कभी निराश न होओ
कभी जीवन का अंत न करो।
अल्लाहपैथी दुख और मायूसी दूर करने का एक तरीक़ा है। मेरे पास ज़िंदगी से परेशान और मायूस लोग आते रहते हैं। मैं उन्हें जल्दी रिज़ल्ट देने वाली तकनीकें बताता हूँ। रब का शुक्र है कि जो लोग उनसे काम लेते हैं, उनका मसला हल हो जाता है।
आप भी लोगों को उनके मसलों का हल बताएं। उन्हें जीने में मदद दें। यह सबसे बड़ी इबादत है।

Sunday, January 26, 2020

दिशा और काल बदलने की मुद्रा से एसिडिटी को फ़ौरन फ़ायदा होता है Dr. Anwer Jamal


आज सुबह मेरी वाइफ़ ने मेरी सबसे छोटी गोद की बेटी को मेरे हवाले कर दिया था ताकि वह नाश्ता बना सके। वह रो रही थी। वह अपनी माँ की गोद में रहना चाहती थी। छोटे बच्चों को चुप कराना एक कठिन काम है। ख़ासकर तब जबकि मैं बैठा हुआ होऊं। मैंने उसे बैठे बैठे बहला कर चुप करना चाहा लेकिन वह चुप नहीं हुई। आम तौर पर मैं ऐसी हालत में बच्चों को गोद में हिलाते हुए 'ला इलाहा इल्लल्लाह' या कोई दूसरा ज़िक्र सुनाता हूँ ताकि वह उनके सबकॉन्शियस माइंड की प्रोग्रामिंग में शामिल हो जाए।
आज मैंने उस पर आयुर्वेद एक्यूप्रेशर  (ayurved acupressure) की एक मुद्रा को आज़माने का इरादा किया। मैंने अपने दोनों हाथों की दोनों बड़ी बीच की उंगलियों को दोनों अंगूठों से दबा लिया। यह मुद्रा दिशा और काल बदलने के लिए बनाई जाती है।
जब भी मुझे एसिड ज़्यादा बनने लगता है तो मैं यही मुद्रा बना लेता हूं और उससे एसिड की दिशा बदल जाती है। वह ऊपर गले की तरफ़ आने के बजाय नीचे की तरफ़ चला जाता है और मसला हल हो जाता है।
आज मैंने यह सोचा कि यह तजुर्बा किया जाए कि क्या यह मुद्रा दूसरे की भावनाओं पर भी असर डालती है?

आज मुझे पॉज़िटिव रिज़ल्ट मिला है लेकिन एक बार किसी काम में सफलता होने से कोई बात सिद्ध नहीं हो जाती। इसलिए अभी मैं इस एक्सपेरिमेंट को और करूंगा।
मैंने मन पर बहुत एक्सपेरिमेंट किए हैं। जो एक्सपेरिमेंट आज किया है, उसे आपके साथ शेयर कर रहा हूं।
आप भी एक्सपेरिमेंट करके अपने तजुर्बात के बारे में लिखें।
आप इस मुद्रा को अपने नाराज़ महबूब, पति और बॉस पर करके देख सकते हैं। मामला पुराना हो तो कुछ हफ़्ते रोज़ दो वक़्त, सोते वक़्त और जागते ही यह अमल करें।
तरीक़ा:
1. जो काम करना हो, उसकी नीयत (intention) करें।
2. उसे तवज्जो (attention) दें। उसकी कल्पना (imagination) करें कि यह काम होने के बाद कैसा लगेगा।
3. दिशा और काल बदलने की मुद्रा बनाकर बैठ जाएं। कोई वक़्त तय नहीं है। जब ज़रूरत पड़े, तभी कर लें।

Wednesday, January 1, 2020

Easy Explanation of The Law of Attraction in Hindi by Dr. Anwer Jamal

1. जो कुछ आपके पास है, उस पर रब का शुक्र करो।
2. जो नहीं है, और उसे पाना चाहते हो, उसकी नीयत करो।
3. आप जिस चीज़ को पाने की नीयत करते हैं, आप उसे अपनी ज़िन्दगी में आने की दावत देते हैं। कुन (यानि हो जा) का राज़ इंसान के इरादे में पोशीदा है। इसे समझें। जब आप किसी काम का इरादा (नीयत) करते हैं तो वे असबाब (साधन) आपकी तरफ़ खिंचकर आने लगते हैं, जिनसे उस काम को वुजूद में आना है। नीयत के बाद आपको उस काम के मौक़े, साधन और लोग नज़र आने लगते हैं।
4. अपनी मनपसंद चीज़ पाने के लिए मुनासिब असबाब तलाश करो, उनसे काम लो। शुरू में नाकामी मिलेगी। उन नाकामियों से सबक़ लो। अपने तरीक़े में सुधार करो और फिर कोशिश करो। बार बार पूरी लगन से कोशिश करो और डटे रहो। सब्र करो। कामयाबी पा चुके लोगों से सलाह और गाईडेंस लो।
5. हमेशा अपनी पसंद की चीज़ को अपनी कल्पना में अपने पास देखो या जो बनना चाहते हो, ख़ुद को उसी रूप में देखो और फ़ील करो। ऐसा करते हुए लगातार कोशिश करो। आपको ज़रूर कामयाबी मिलेगी।
कामयाबी ऐसे ही मिलती है।

नाकाम लोग की आदत
जो लोग शुक्र, सब्र, नीयत और सुधार नहीं करते, जो लोग अपनी नाकामियों से सबक़ नहीं लेते और हिम्मत हार जाते हैं, उन्हें कामयाबी नहीं मिलती।
कई बार ऐसा भी होता है कि अपनी फ़िज़िकल बाडी से कुछ नहीं करना पड़ता और चीज़ ख़ुद ब ख़ुद मिल जाती है या काम ख़ुद बन जाता है। मेरे साथ ज़िन्दगी में दोनों तरह हुआ है और होता है।

काम न होने की वजह
जब रह सब करके भी काम न बने तो समझ लीजिए कि कोई संकीर्ण और सीमित विश्वास (limiting belief) दिल में बहुत गहराई तक जमा हुआ है, जो आपकी कोशिशों पर असर डाल रहा है।
दिल को लिमिटिंग बिलीफ़ से पाक करें और फिर ऊपर बताए गये तरीक़े से कोशिश करें। अब आपको कामयाबी ज़रूर मिलेगी।

Thursday, November 14, 2019

अल्लाह नाम का अर्थ क्या है? Meanings of The Name of Allah

 Ashish Awasthi: आज से एक उर्दू का लफ्ज़ आप को सिखाऊंगा ।आज का शब्द है 

Musannif:writer
मुसन्निफ़ : लेखक ।
❤️❤️❤️❤️
Dr. Anwer Jamal: 
एक एक लफ़्ज़ उर्दू जानने वाले पाठक भी लिख दें तो पोस्ट पर दस बीस अल्फ़ाज़ की तालीम सबको मिल जाएगी।
महबूबा=प्रियतमा
❤️❤️❤️❤️

Mariyam Khan: Anwer Jamal Khan भाई, आप ने जो word meaning बताई, उसे तो भारत का बच्चा बच्चा भी जानता होगा, ये word शायद देश का सबसे प्रचलित शब्द होगा😆😆
❤️❤️❤️❤️
 Dr. Anwer Jamal: Mariyam Khan बहन!
आपने सही कहा है कि बच्चा-बच्चा जानता है कि उर्दू शब्द महबूबा का अर्थ हिंदी में प्रियतमा होता है, जो कि मैंने बताया है।
ऐसा हिंदी फिल्मों में गाए जाने वाले इश्क़िया उर्दू गानों की वजह से होता है। उर्दू की हिंदू बहन भाईयों में मक़बूलियत के पीछे इश्क़िया शायरी को बड़ा दख़ल है। जब सिनेमा के पर्दे पर एक ख़ूबसूरत लड़की नज़र आती है और एक लड़का उसे 'रश्के क़मर' कहता है तो सुनने वाले हिंदी भाषी लोगों को चाहे उसका अर्थ पता न हो लेकिन वे भी उसे सुनकर बहुत लज़्ज़त और खुशी महसूस करते हैं और उसे गाते हैं। ऐसे में वे उस लफ़्ज़ का अर्थ जानना चाहते हैं। मुझसे कई हिंदू भाइयों ने रश्के क़मर का मतलब पूछा है।
रश्के क़मर यानि हसीना के साथ जो चीज़ दिखेगी तो उस पर भी लोगों की नज़र जाएगी। यह देखकर एक मोबाईल कंपनी ने हीरो के हाथों में अपना मोबाईल थमा दिया ताकि वह उससे हसीना को देखे और लोग उस मोबाईल को देखें। जो दिखता है, वह बिकता है।
इसलिए जब उर्दू अल्फ़ाज़ समझाए जाएं तो सबसे पहले मुहब्बत से जुड़े शब्द बताए जाएं क्योंकि इन्हीं को जानना हिंदी पाठकों की दिली मुराद है और मुहब्बत के बारे में जानने से उन्हें ख़ुशी मिलती है। ख़ुशी के लिए ही इंसान महबूब और महबूबा की तलाश करता है।
लोग मुहब्बत को पहचानने के बाद ही अपने रब के निज नाम को पहचान सकते हैं और उसका अर्थ समझ सकते हैं। विपरीत लिंगी के प्रति दैहिक और मानसिक आकर्षण, पति पत्नी के बीच समर्पण, प्रेम और आनंद ये सब ईश्वर के नाम को पहचाने के साधन हैं। यही इंसान का सहज और स्वाभाविक रास्ता है जो उसे उसके रचयिता और विधाता तक सीधा पहुंचाता है और उसे यह सामर्थ्य देता है कि वह अपने जीवन से नफ़रत और नकारात्मकता को दूर करके मुहब्बत, ख़ुशी और खुशहाली पा सके।
हम यह बात मानते हैं कि कुछ लोग सिनेमा और भाषा का ग़लत इस्तेमाल कर रहे हैं।  हम इसे थोड़ा ज़रूर सुधार सकते हैं। सो सुधार की शुरूआत लोगों के अट्रैक्शन प्वाईंट से करें। लोगों का अट्रैक्शन प्वाइंट मुहब्बत करने वाला जोड़ा है।
इंसान शब्द उन्स यानी मुहब्बत से निकला है। इंसान का अर्थ हुआ प्रेमी। एक इंसान के अंदर हमेशा यह जज़्बा होता है कि वह किसी को टूटकर चाहे। उसके इस जज़्बे की तस्कीन (तृप्ति) अपने रचयिता और विधाता से प्रेम करने से होती है। दुनिया के रिश्ते नाते उस रब की मुहब्बत को महसूस करने और उस तक अपनी मुहब्बत पहुंचाने का ज़रिया होती हैं।
अब हम आपको एक ऐसी बात बताएंगे जिसे बच्चा बच्चा तो क्या जानेगा बूढ़े हाजी और नमाज़ी तक नहीं जानते और वह बात यह है कि
मौलाना फज़्लुर्-रहमान गंजमुरादाबादी रहमतुल्लाहि अलैह के अनुसार 
अल्लाह नाम का अर्थ मनमोहन है।
अल्लाह=मनमोहन
मैं अल्लाह नाम का अर्थ 'सच्चा प्रियतम' यानि हक़ीक़ी महबूब करता हूँ।
मौलाना यूनुस पालनपुरी अपनी किताब 'बिखरे मोती' में अल्लाह नाम का अर्थ हक़ीक़ी माबूद बताते हैं।
अल्लाह नाम का अर्थ बताने के लिए यह कमेंट काफ़ी नहीं है। इसके लिए एक पूरी किताब की ज़रूरत है और अभी तक ऐसी कोई किताब मेरी नज़र से नहीं गुज़री। कोई आलिम 'अल्लाह' नाम पर पूरी एक किताब लिख दे और उससे मांगने और पाने का यानि ऐसी दुआ करने का तरीक़ा भी लिख दे, जो क़ुबूल ज्ञो जाए तो इंसानियत की एक बड़ी ज़रूरत पूरी हो जाएगी।
भाषाओं का ज्ञान हमारे बीच मौजूद जहालत और नफरत की दीवार को गिराता है। हम सबको अपने हर कमेंट में नफ़रत को घटाने और मुहब्बत को बढ़ाने का काम करना है। जिससे व्यक्ति, परिवार, समाज, देश और दुनिया का कल्याण होता है।
इंसान जब प्रेम करेगा तब वह सच्ची ख़ुशी महसूस करेगा। जो वह दूसरों को देगा, वही उसकी तरफ़ पलट कर आएगा।
अक़्ल ख़ुदा की निशानियों में ग़ौर कर सकती है। मुहब्बत आपको ख़ुदा के वुजूद को महसूस करा सकती है।
इसलिए मुहब्बत शब्द का अर्थ बच्चों के साथ बड़ों को भी जानना चाहिए और उसके तक़ाज़ों (आग्रह) को भी पूरा करना चाहिए ताकि जीवन सार्थक हो।
हम बच्चों जैसी बात करके निकल गये थे लेकिन आप नहीं मानीं और यह सब लिखवा लिया।
यह डायलॉग इस पोस्ट पर देखें: