Sunday, September 16, 2018

Higher State of Mind

Higher State of Mind वाले लोग दुनिया के पैमाने में ख़ुद को नहीं ढालते बल्कि वे अपने असल मक़सद को पहचानते हैं।
मिस्र के मशहूर आलिम और अदीब शैख़ अली तन्तावी रहमतुल्लाहि अलैह एक जगह बड़ी क़ीमती बात कहते हैं।

शैख़ तन्तावी फ़रमाते हैं:
जो लोग हमें नहीं जानते उनकी नज़र में हम आम हैं।

जो हम से हसद (jealousy) रखते हैं उनकी नज़र में हम मग़रूर हैं।

जो हमे समझते हैं उनकी नज़र में हम अच्छे हैं।

जो हमसे मुहब्बत करते हैं उनकी नज़र में हम ख़ास हैं।

जो हमसे दुश्मनी रखते हैं उनकी नज़र में हम बुरे हैं।

हर शख़्स का अपना एक अलग नज़रिया और देखने का तरीक़ा है।

लिहाज़ा दूसरों की नज़र में अच्छा बनने के पीछे अपने आप को मत थकाइये।

अल्लाह आप से राज़ी हो जाए यही आप के लिए काफ़ी है।

लोगों को राज़ी करना ऐसा मक़सद है जो कभी पूरा नहीं हो सकता,

अल्लाह को राज़ी करना ऐसा मक़सद है जिस को छोड़ा नहीं जा सकता,

तो जो चीज़ मिल नहीं सकती उसे छोड़ कर वह चीज़ पकड़िये जिसे छोड़ा नहीं जा सकता !!

No comments:

Post a Comment